राष्ट्रीय
शक्तिशाली विस्फोट से दहला इम्फाल, एएसआई समेत पांच लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2019 1:42:05 PMइंफाल। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल के थंगल बाजार में आज सुबह शनि मंदिर के पास एक भयावह विस्फोट हो गया जिसमें एक एएसआई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के चलते कई दो पहिया वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विस्फोटक सड़क किनारे भीड़-भाड़ वाले इलाके में दो पहिया वाहनों के पास या किसी वाहन में रखा गया था जिसके चलते कई दो पहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के पीछे किस संगठन का हाथ है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस व सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।