ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सियासी उठापटक के बीच शाह से मिले फडणवीस, बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनेगी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2019 5:14:20 PM
सियासी उठापटक के बीच शाह से मिले फडणवीस, बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनेगी सरकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी काे लेकर काेई झुकने काे तैयार नहीं है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में अब भी भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
 
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के घर पर फडणवीस ने उनसे मुलाकात की। बाद में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोई जल्दबाजी नहीं है और यह जल्द ही बन जाएगी।
 
पिछली बार भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़े थे। बाद में दोनों ने मिलकर पांच साल सरकार चलाई, जिसमें भाजपा ने बड़े दल की भूमिका निभाई। इस बार दोनों मिलकर चुनाव लड़े हैं। राज्य की जनता ने गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है लेकिन किसी दल को अपने दम पर सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला है।
 
शिवसेना इस बार बराबर की सरकार और आधे समय के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहती है। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है और न ही राज्य में सरकार बन पा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS