राष्ट्रीय
550वां प्रकाश पर्व: भारत ने सौंपी 575 श्रद्धालुओं की सूची, जत्थे में मनमोहन और अमरिंदर शामिल
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2019 11:02:41 AMचंडीगढ़। पाकिस्तान ने आखिरकार भारत से सिख जत्थे को करतारपुर ननकाना साहिब में जाने और वहां अखंड पाठ करने और नगर कीर्तन करने की अनुमति दे दी है। इस जत्थे में 575 तीर्थ यात्रियों को जाने की अनुमति मिली है। इस साल गुरुनानक देव का जन्मदिवस यानी 550वां प्रकाश पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
इस जत्थे में पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब के सांसद, विधायक, शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि, दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि व अन्य भी शामिल है।
दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल करतारपुर साहिब मार्ग वाले पंजाब के क्षेत्र का मौके पर जा कर जायजा लेंगे। प्रकाश उत्सव की तैयारियों में ही एयर इंडिया द्वारा आने वाले सोमवार से अमृतसर-लंदन के मध्य 256 सीटों वाली नई फ्लाईट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही विमान की बॉडी पर 'श्री गुरु नानक देव जी 550वां वर्ष समारोह' लिखा है। एक ओंकार का मतलब होता है, ईश्वर एक है।