ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यूरोपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी अनोखा राष्ट्रवाद
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2019 3:05:38 PM
यूरोपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी अनोखा राष्ट्रवाद

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज 27 सदस्यी यूरोपीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को जम्मू कश्मीर यात्रा की अनुमति देने के केन्द्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अनोखा राष्ट्रवाद है। ट्विटर पर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूरोपीय सांसदों को सैर-सपाटा और हस्तक्षेप की इजाजत लेकिन भारतीय सांसदों और नेताओं को पहुंचते ही हवाई अड्डे से वापस भेजा गया। यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है।
 
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर की यात्रा की अनुमति दिए जाने की कांग्रेस सहित विभिन्न पक्षों ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि यह देश की संसद के सदस्यों का अपमान है तथा यह भारतीय संप्रभुता पर हमला है। इसी क्रम में आज प्रियंका ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
 
इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि जम्मू और कश्मीर के प्रायोजित दौरे के लिए यूरोप के सांसदों का स्वागत किया जाता है जबकि भारतीय सांसदों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसमें कुछ तो बहुत गलत है।
 
बता दें कि यूरोपीय संघ के 27 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है। यह शिष्टमंडल जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का आकलन करेगा। ये सांसद जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव जानना चाहते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS