ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र: ऱाज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अलग-अलग मिले फडणवीस और दिवाकर रावते
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2019 2:12:37 PM
महाराष्ट्र: ऱाज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अलग-अलग मिले फडणवीस और दिवाकर रावते

मुंबई। महाराष्ट्र में अगली सरकार में सत्ता बंटवारों को लेकर खींचतान जारी है। इसी क्रम में शिवसेना नेता एवं परिवहन मंत्री दिवाकर रावते आज सुबह राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्यपाल से मिले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
 
रावते ने पत्रकारों को बताया कि वह 1992 से लगातार दीपावली के दूसरे दिन राज्यपाल से मिलकर उन्हें शुभकामना देते आए हैं। उन्होंने इसी परंपरा का निवर्हन किया है। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है। हालांकि राज्य में मतगणना के बाद शिवसेना ने राज्य की सत्ता में 50 फीसदी की भागीदारी की मांग की है। इसके साथ ही ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद की भी मांग की है। रावते की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर इसलिए भी चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि शिवसेना चार निर्दलीय विधायकों को पार्टी में शामिल कर संख्याबल बढ़ाने का प्रयास कर रही है। 
 
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा 105, शिवसेना 56, राकांपा 54, कांग्रेस 44 तथा अन्य ने 29 सीटें जीती हैं। भाजपा व शिवसेना ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा है। दोनों को कुल 161 सीटें मिली हैं, इसलिए मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य में भाजपा-नीत सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS