ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना में खींचतान जारी, उद्धव ठाकरे से मिलेंगे शाह
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2019 11:50:30 AM
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना में खींचतान जारी, उद्धव ठाकरे से मिलेंगे शाह

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिल सकते हैं। शाह मुंबई में विधानसभा पार्टी के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा के नव-निर्मित विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद प्रदेश में भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर आम राय बनती नजर नहीं आ रही है।
 
एक तरफ जहां देवेंद्र फडणवीस इस बात पर अड़े हैं कि प्रदेश में पांच साल भाजपा का मुख्यमंत्री होगा तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव में जो तय हुआ था उससे हमे ना तो कम चाहिए और ना ही ज्यादा। ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस ने जो तय किया था उससे हमे ना तो कम चाहिए और ना ही ज्यादा।
 
हालांकि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ स्पष्ट बयान नहीं दिया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का इशारा दिया है कि उनकी पार्टी उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को देने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच चल रहे विवाद पर आज आम राय बन सकती है। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को जब लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई तो ठीक उसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को 50-50 का पॉवर फॉर्मूला याद दिलाया था।
 
जानकारी के अनुसार शनिवार को उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों को साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ढाई वर्ष तक मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहती है। लेकिन अगर भाजपा इसके लिए राजी नहीं होती है तो अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन भाजपा के शीर्ष सूत्र का कहना है कि ठाकरे का यह प्रस्ताव पार्टी को कतई स्वीकार नहीं है। ऐसे में 50-50 का फॉर्मूला कतई स्वीकार नहीं है। यह तभी संभव था अगर भाजपा और शिवसेना दोनों ने बराबर सीटें जीती होती। लेकिन भाजपा को शिवसेना से दोगुनी सीटें मिली हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का पद देने का सवाल ही नहीं उठता है।
 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने साफ किया है कि फडणवीस निसंदेह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद देने का सवाल ही नहीं उठता है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा कुल 288 सीटें हैं, जिसमे भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 2014 में पार्टी को 122 सीटों पर जरीत मिली थी। वहीं शिवसेना ने इस बार 56 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 2014 में शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी। इसके साथ ही चुनाव नतीजे सामने आने के बाद 17 निर्दलीय और बागी विधायकों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद भाजपा की संख्या 122 पहुंच गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS