ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मनोहर लाल विधायक दल के चुने गए नेता, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2019 1:27:46 PM
मनोहर लाल विधायक दल के चुने गए नेता, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दीपावली के दिन होगा। आज चंडीगढ़ के यूटी गेस्‍ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल को नेता चुन लिया गया। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे। नई सरकार दीपावली के दिन शपथ ग्रहण करेगी।

 
मनोहर लाल ने आज कहा कि शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा। आज वे राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद मनोहर लाल राज्‍यपाल से मिलेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठक के लिए सुबह ही दिल्‍ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। इसके बाद वह यूटी गेस्‍ट हाऊस पहुंचे। बैठक के लिए भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी पहुंचे हैं। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज और हरियाणा भाजपा के महासचिव सांसद संजय भाटिया भी मौजूद हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS