ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
हरियाणा: आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मनोहर लाल खट्टर
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2019 11:19:26 AM
हरियाणा: आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत ना मिलने के बाद सरकार को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया। भारतीय जनता पाटी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने गठबंधन का ऐलान किया। दोनों के बीच हुए गठबंधन में तय हुआ कि सीएम बीजेपी का और डिप्टी सीएम जेजेपी का होगा। भाजपा और जेजेपी के बीच हरियाणा की डील पर मुहर लगने के बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 
 
नब्बे सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर मनोहर लाल की राह आसान कर दी। इस चुनाव में भाजपा ने 40 और जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। दुष्यंत की घोषणा से भाजपा-जजपा गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े (46) से 4 ज्यादा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात 9:30 बजे नई दिल्ली में भाजपा-जजपा गठबंधन की घोषणा की। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हम स्थायी सरकार देने के लिए साथ आए हैं। समझौते के तहत मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलेगा। जजपा को उप मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेंगे। जजपा के दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री होंगे। दोनों दलों की साझेदारी में सरकार पूरे पांच साल मजबूती से चलेगी। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा, हम स्थायी सरकार देंगे। कई निर्दलीय विधायक भी हमें समर्थन दे रहे हैं। जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के लिए अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने राज्य में स्थिर सरकार की बात दोहराई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS