राष्ट्रीय
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को मिला स्पष्ट बहुमत
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2019 10:51:18 AM-सभी 288 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित
मुंबई। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम गुरुवार आधीरात बाद घोषित कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना गठबंधन ने फिर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा 105 सीट के साथ फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्षी दल एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। बहुजन विकास आघाड़ी ने तीन, सपा ने दो, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने दो और प्रहार जनशक्ति पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
इस चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को एक, माकपा को एक, जनसुराज्य शक्ति को एक, क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी को एक, पीजेन्ट्स ऐंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया को एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष को एक और स्वाभिमानी पार्टी को एक सीट मिली है। इसके अलावा मतदाताओं ने 13 निर्दलीय उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचाया है।