ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी से मिले सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद भी रहे साथ
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 4:07:39 PM
दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी से मिले सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद भी रहे साथ

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के प्रमुख सुभाष चोपड़ा और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के दिल्ली की सत्ता में वापसी का भरोसा दिलाया।

 
सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात के बाद कीर्ति आजाद ने इसका एक फोटो भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी साथ में थे।
 
आजाद ने बताया कि सोनिया गांधी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस पर हमने भी सोनिया गांधी को वचन दिया कि एक साथ मिलकर 70 की 70 सीटों पर मेहनत कर हम दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS