राष्ट्रीय
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे त्रिशंकु, सोनिया गांधी ने की हुड्डा से बात
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 3:00:01 PMनई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ राज्य के राजनीतिक समीकरणों पर बातचीत की।
अभी तक के मतगणना रुझानों से हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे त्रिशंकु हैं। जननायक जनता पार्टी किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है। सोनिया गांधी की हुड्डा से बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोनिया गांधी ने हुड्डा से मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा।
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 36, कांग्रेस 35, जननायक जनता पार्टी 10, इंडियन नेशनल लोकदल 2, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और स्वतंत्र उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे हैं।