राष्ट्रीय
असम विधानसभा उपचुनावः चार सीटों में भाजपा तीन, एआईयूडीएफ एक पर आगे
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 11:24:22 AMगुवाहाटी। असम की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना में तीन पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर एआईयूडीएफ आगे चल रही है। कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला है।
राताबाड़ी सीट से भाजपा के बिजय मालाकार 8574 मतों, जनिया से एआईयूडीएफ के रफिकुल इस्लाम 6491 मतों, रंगापाड़ा से भाजपा के राजेन बरठाकुर 14817 मतों और सोनारी से भाजपा की नबनिता हैंडिक 3812 मतों के साथ आगे हैं।
उल्लेखनीय है कि एआईयूडीएफ सिर्फ जनिया से चुनाव लड़ रही है। यहां भाजपा, एआईयूडीएफ और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। सोनारी, रंगापाड़ा और राताबाड़ी में भाजपा के सामने कांग्रेस ही मुख्य रूप से मुकाबले में मानी जा रही थी। एआईयूडीएफ ने इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारा। बावजूद कांग्रेस को किसी भी सीट पर कोई बढ़त नहीं मिली है।