राष्ट्रीय
दीपावली से पहले वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2019 3:39:01 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी ने आज ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, 24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा। इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं। आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का नाम 'दीपोत्सव कार्यकर्ता संवाद...मोदी जी के साथ' रखा गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी मई में हुए आम चुनाव में दूसरी बार वाराणसी से सांसद चुने गए हैं।