राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: पाकिस्तान ने किया कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संषर्घ विराम का उल्लंघन
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2019 4:34:42 PMकठुआ। पाकिस्तान की सेना ने कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। शुक्रवार देरशाम से आज सुबह तक सरहद पार से हुई गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हीरानगर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। गोलीबारी में फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान कुछ समय से गोलीबारी कर रहा है। इस वजह से ग्रामीण भयभीत हैं।