ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गूगल ने डूडल बनाकर बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय की 155वीं जयंती पर किया याद
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2019 11:48:39 AM
गूगल ने डूडल बनाकर बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय की 155वीं जयंती पर किया याद

कोलकाता। सर्च इंजन गूगल ने आज अपना डूडल बंगाली कवयित्री, कार्यकर्ता और शिक्षाविद् कामिनी रॉय को समर्पित किया है। 12 अक्तूबर, 1864 को तत्कालीन बंगाल के बाकेरगंज जिले में जन्मी कामिनी रॉय की आज 155वीं जयंती है। कामिनी रॉय ने पर्दा प्रथा से मुक्ति के लिए बौद्धिक आंदोलन के जरिये पुरुष प्रधान समाज से लंबी लड़ाई लड़ी।  

 
उन्होंने अपने लेखन में महिला अधिकारों को प्रमुखता दी। उनकी आवाज की गूंज सारे देश में सुनी गई। महिला आजादी और सशक्तीकरण का मार्ग उन्होंने प्रशस्त किया। ब्रिटिश काल के भारत में वह ग्रेजुएट ऑनर्स की डिग्री हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने संस्कृत में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कोलकाता यूनिवर्सिटी के बेथुन कॉलेज से 1886 में ग्रेजुएट होने के बाद वहीं प्रवक्ता हो गईं। 
 
उन्होंने बांग्ला महिलाओं को बंगाली लेगिसलेटिव काउंसिल में पहली बार 1926 में वोट दिलाने की लड़ाई में हिस्सा लिया। उनका अंतिम समय हजारीबाग (बिहार) में बीता। 27 सितम्बर, 1933 को वह चिरनिद्रा में लीन हो गईं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS