राष्ट्रीय
राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी, सेना का एक जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2019 2:51:04 PMराजौरी। पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।
पाक सेना ने गुरुवार को पुंछ के सात सेक्टरों बालाकोट, बलनोई, देगवार, खड़ी करमाड़ा, शाहपुर किरनी, कसबा और गोंतरियां सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। इस गोलीबारी में सात घर क्षतिग्रस्त हो गए और महिला समेत दो नागरिक घायल हुए थे। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की पांच चौकियां तबाह हो गईं जबकि पाकिस्तानी सेना के तीन जवान भी मारे गए थे।