ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्वोत्‍तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध, 2021 तक पहुंचा देंगे ब्रॉड गेज ट्रेन: अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2019 3:12:27 PM
पूर्वोत्‍तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध, 2021 तक पहुंचा देंगे ब्रॉड गेज ट्रेन: अमित शाह

आईजोल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मिजोरम की राजधानी आइजोल में नार्थ ईस्ट हैंडलूम एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्वोत्‍तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्वोत्‍तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। हमने इसे शांति और विकास के रास्‍ते पर आगे ले जाने का काम किया है। उम्‍मीद है कि साल 2021 तक पूर्वोत्‍तर में ब्रॉड गेज ट्रेन भी पहुंच जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री का पदभार संभालने के बाद अमित शाह पहली बार मिजोरम के दौरे पर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट काउंसिल की ओर से पूर्वोत्तर में नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह विकास को बेहद आगे बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पूरे पूर्वोत्तर में हैंडलूम और हस्तशिल्प में बड़े पैमाने पर रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि मुझे देश के सबसे सुंदर राज्य मिजोरम में पहुंच कर काफी खुशी महसूस हो रही है। मिजोरम आज दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है। मिजोरम के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 42,972 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यही नहीं, यहां खेल अकादमी भी शुरू की गई है। प्रधानमंत्री योजना के तहत मिजोरम में 21 हजार लोगों को घर और 23 हजार लोगों को एलपीजी गैस कनेक्‍शन दिए जा चुके हैं।

शाह ने कहा कि मिजोरम में 1700 किलोमीटर राष्‍ट्रीय महामार्ग के निर्माण का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आईजोल में 40 करोड़ की लागत से नया अस्‍पताल बनाने का काम हो रहा है। हमारी सरकार ने राज्‍य के 33 हजार युवाओं को मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्‍ध कराया है। जन धन योजना के तहत राज्‍य के तीन लाख लोगों के बैंक खाते भी खोले गए हैं। आज पूर्वोत्‍तर का हैंडलूम उद्योग बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्‍ध करा रहा है।

इस मौके पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा, पूर्वोत्तर विकास मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और असम सरकार के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि स्थानीय एनजीओ संस्था ने अमित शाह का नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के मुद्दे पर मिजोरम दौरे का विरोध करने की योजना बनाई थी। प्रदेश भाजपा और राज्य सरकार के प्रयास से विरोध का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया। अपने दौरे के दौरान अमित शाह स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा भी करेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS