राष्ट्रीय
गांधी जयंती पर गोडसे का प्रचार करने वालों पर हो कार्रवाई: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2019 5:36:53 PMनई दिल्ली। कांग्रेस ने आज केन्द्र सरकार से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर उनकी हत्या करने वाले ‘नाथू राम गोडसे’ को सोशल मीडिया से प्रचारित और महिमामंडित करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर कुछ लोग नाथू राम गोडसे का प्रचार कर रहे थे। गोडसे अमर रहे दिन भर ट्रेंड कर रहा था। सरकार को चाहिए था कि वह इस पर स्वतः संज्ञान लेकर इसे ट्रेंड कराने वालों पर कार्रवाई करती।
तिवारी ने कहा कि इसी तरह से कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं जहां जबरन लोगों पर एक सोच थोपने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम सबको देखना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है। लोगों को स्वयं इसका संज्ञान लेना चाहिए और सोचना चाहिए।