राष्ट्रीय
एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख, बीएस धनोआ ने सौंपा कार्यभार
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2019 11:58:49 AMनयी दिल्ली। एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह ली है। बीएस धनोआ आज चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से रिटायर हो गए। एयर मार्शल आरकेएस भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार सिंह भदौरिया डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र रह चुके हैं। 15 जून 1980 को इन्हें वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम का कमीशन अधिकारी बनाया गया था। ओवर-ऑल मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल करने की वजह से राकेश भदौरिया को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अब तक करीब 26 तरह के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है, इसमें राफेल भी शामिल हैं।
वहीं सेवानिवृत्त होने से पहले धनोआ दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और यहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजिल दी। धनोआ ने एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 दिसंबर 2016 को पद संभाला था।