ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन पर दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2019 1:06:08 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज हिंदी सिनेमा में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात गायिका लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट संदेश में कहा, 'लता मंगेशकर जी को उनके 90 वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि ईश्वर आपको स्वस्थ व प्रसन्नचित्त बनाए रखे।' 

 
वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'भारत की स्वर्णिम आवाज, गानसम्राज्ञी और हम सबकी प्रिय, भारत रत्न लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। लता दीदी के मधुर और आत्मीय स्वरों ने हम सभी को इस तनावपूर्ण जीवन में आनंद के क्षण दिए हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'
 
उल्लेखनीय है कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। लता ने 30 से अधिक भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाये लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रहीं हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्मविभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS