ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: कल्याण सिंह के खिलाफ आरोप तय, चलेगा केस
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2019 4:37:43 PM
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: कल्याण सिंह के खिलाफ आरोप तय, चलेगा केस

लखनऊ। बाबरी विध्वंस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह आज यहां सीबीआई की विशेष अदालत में अदालत में पेश हुए। कल्याण सिंह के खिलाफ इस मामले में कई धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। साथ ही कोर्ट ने कल्याण सिंह को 2 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है। 
 
इससे पहले कल्याण सिंह दोपहर करीब बारह बजे कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी तरफ से जमानत की अर्जी लगाई गई। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें जमानत दी। कल्याण सिंह के खिलाफ कई धाराओं में आरोप भी आज फ्रेम कर दिए गए।  मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रोजाना सुनवाई हो रही है। इसलिए कोई अगली तारीख नहीं दी गई है। सुनवाई लगातार चलती रहेगी। 
 
बाबरी विध्वंस मामले में आरोपितों में कल्याण सिंह का भी नाम था। राजस्थान का राज्यपाल रहने के कारण उन्हें अनुच्छेद 361 के तहत पेशी से छूट मिली हुई थी। राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब वह किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा की सदस्यता पुन: ग्रहण की है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े आपराधिक साजिश के मामले में आज पेश होने का आदेश दिया था।
 
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को साक्ष्य पेश करने को कहा था। सीबीआई को कोर्ट में यह साक्ष्य पेश करना था कि कल्याण सिंह वर्तमान में किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सीबीआई की तरफ से कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया था। इसके बावजूद कोर्ट ने बीती 21 सितम्बर को ये आदेश जारी किया था। अयोध्या मामले में सीबीआई विशेष कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया था। इसी के बाद कल्याण यहां सीबीआई कोर्ट पहुंचे। 
 
6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। मामले की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अयोध्या मामले के लिए लिब्राहन आयोग का गठन 16 दिसम्बर 1992 में किया गया था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बाबरी विध्वंस को सुनियोजित साजिश करार देते हुए 68 लोगों को दोषी माना था। लिब्राहन आयोग ने कहा था कि कल्याण सिंह ने घटना को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS