ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नासा ने जारी की उस जगह की तस्वीर जहां हुई विक्रम की 'हार्ड लैंडिंग', कही यह बड़ी बात
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2019 11:27:30 AM
नासा ने जारी की उस जगह की तस्वीर जहां हुई विक्रम की 'हार्ड लैंडिंग', कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर खुलासा किया है। नासा ने उस जगह की तस्वीर जारी की है कि जहां पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। यह लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर हुई थी मगर उस बीच उसका संपर्क टूट गया था।
 
नासा ने कहा है कि उसकी टीम चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी हुई है। मगर इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। अक्टूबर में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑरबिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा। नासा ने जो तस्वीर जारी की है उसे उसके लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने कैप्चर किया है। तस्वीर में धूल नजर आ रही है।
 
नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सात सितम्बर को चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका है। नासा के वैज्ञानिकों ने बताया है कि विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर गिरा था। 17 सितम्बर को एलआरओ ने उस इलाके के ऊपर उड़ान भरी लेकिन शाम का अंधेरा होने से उस जगह की साफ तस्वीर नहीं आ पाई है। इसलिए हम विक्रम लैंडर को खोज नहीं सके।
 
दरअसल चंद्रयान 2 के विक्रम से संपर्क स्थापित करने की समय सीमा शनिवार को खत्म हो जाएगी क्योंकि जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा है वहां पर अब 14 दिन के लिए रात शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसरो ने 7 सितम्बर रात करीब 1.50 बजे विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराने की कोशिश की थी, लेकिन यह लैंडिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी और विक्रम से संपर्क टूट गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS