ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गृह मंत्री अमित शाह ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, बताया महान नेता
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2019 4:23:42 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, बताया महान नेता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को मानवता के सच्चा उपासक, अद्भुत संगठनकर्ता और प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उनकी जयंती पर उन्हें याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 
शाह ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल का कहना था कि जब तक हम समाज के गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं। उन्होंने कहा कि यह उपाध्याय के तपस्यापूर्ण जीवन और विचार-शक्ति का ही असर था कि न जाने कितने राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
 
शाह ने कहा कि आज एक भाजपा कार्यकर्ता के नाते हमें गर्व है कि गत पांच वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीब-कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS