राष्ट्रीय
बांग्लादेश की चार दिन की यात्रा पर ढाका पहुंचे नौसेना प्रमुख
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2019 8:29:13 PMनई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बांगलादेश की चार दिन की यात्रा पर कल ढाका पहुंचे। बताया जाता है है कि नौसेना प्रमुख की यह यात्रा दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच पारंपरिक उच्चस्तरीय यात्रा के तौर पर है।उनके साथ दो सदस्यों का शिष्टमंडल भी ढाका गया है।
ढाका में भारतीय उच्चायोग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एडमिरल सिंह बांगलादेश की सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। वे सशस्त्र बलों के प्रधान स्टाफ आफिसर से भी मिलेंगे। नौसेना प्रमुख बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सुरक्षा सलाहकार सहित अन्य गणमान्य लोगों से भी मिलेंगे।
एडमिरल सिंह का बांगलादेश के क्षेत्रीय नौसेना कमांडरों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। वे खुलना शिपयार्ड सहित बांगलादेश के कुछ नौसेना केन्द्रों और संचालन केन्द्रों का दौरा भी करेंगे। एडमिरल सिंह बांगलादेश नौसेना अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे।