राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2019 12:11:15 PMश्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एलओसी के पास उसने पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की है। हालांकि भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ दिनों से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 10 और 11 सितंबर को पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया था। इसके बाद पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हाजीपुर सेक्टर से शनिवार (14 सितंबर) को एक वीडियो सामने आया, जिसमें पाकिस्तानी सेना सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों का शव ले जा रहा था।
बता दें कि पाकिस्तान ने इस साल बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिनमें 21 भारतीय सेना शहीद हो गए।