राष्ट्रीय
पी. चिदंबरम के 74वां जन्मदिन पर बेटे ने पिता को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2019 12:14:39 PMनई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का आज 74वां जन्मदिन है। जन्मदिन पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने पत्र लिखा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्ति चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।
पत्र की शुरुआत में कार्ति चिदंबरम ने केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने और पीएम मोदी के '56 इंच के सीने' पर तंज कसा। पत्र में इसरो के चंद्रयान 2 की लैंडिंग का भी जिक्र है। कार्ति ने पत्र में पीएम मोदी के इसरो प्रमुख के सिवन को गले लगाने पर भी चुटकी ली। उन्होंने पत्र में इसे ड्रामा बताया।
गौरतलब है कि चिदंबरम 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहेंगे क्योंकि दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।