ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
आज ही के दिन हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा, जानें 14 सितंबर का इतिहास
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 1:27:15 PM
आज ही के दिन हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा, जानें 14 सितंबर का इतिहास

नई दिल्ली। आज़ाद भारत के समक्ष चुनौतियां चौतरफा थीं। बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ था। आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनों को नये राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। 
 
इस घोषणा के चार साल बाद 14 सितम्बर,1953 को हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ। देश में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने हिंदी दिवस मनाए जाने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। जिसका नतीजा है कि आज हिंदी भारत सहित दुनिया के कई अन्य देशों में बोली जाती है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा बन गयी।
 
देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
 
14 सितम्बर,1770- डेनमार्क में प्रेस की आज़ादी को मान्यता दी गयी।
 
14 सितम्बर,1803- लॉर्ड लेक का दिल्ली पर कब्जा।
 
14 सितम्बर,1833- पहले गवर्नर जनरल के रूप में विलियम वेंटिक भारत आया।
 
14 सितम्बर,1901- अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
 
14 सितम्बर,1917- रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
 
14 सितम्बर,1959 - सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा। 
 
14 सितम्बर 1960- खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
 
14 सितम्बर 2000- प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS