ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चुनाव से राकांपा को बड़ा झटका, छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 11:28:25 AM
चुनाव से राकांपा को बड़ा झटका, छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को बड़ा झटका लगा जब सतारा से सांसद एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
 
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज, जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए कठिन से कठिन समय में बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू किया और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना की, उनके वंशज उदयनराजे भाजपा में आये हैं। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से इनका हार्दिक स्वागत करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार कर रही है। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ 2014 से ही मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति हुई। 
 
पार्टी में शामिल होने के बाद उदयनराजे भोसले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश को ‘सर्वधर्म सम्भाव’ का एक विचार दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भी उसी मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। आज मैं भी इस वाक्य सूत्र के पीछे चलते हुए पार्टी से जुड़ गया हूं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS