ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वर्ष 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि उपजाऊ बनाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2019 6:54:13 PM
वर्ष 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि उपजाऊ बनाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएगा। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के सदस्य देशों की 2 सितंबर से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में जारी 14वीं शिखर बैठक के उच्चस्तरीय खंड का आज उद्घाटन करते हुए यह बात कही। 
 
उन्होंने कहा कि मैं वैश्विक भूमि एजेंडा के बारे में एक प्रतिबद्धता की घोषणा करना चाहता हूं। पहले भारत ने वर्ष 2030 तक 2.1 करोड़ हेक्टेयर ऐसी जमीन को उपजाऊ बनाने का लक्ष्य रखा था जो बंजर हो चुकी है। आज हम इस लक्ष्य को बढ़ाकर 2.6 करोड़ हेक्टेयर करने की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वृक्षादित क्षेत्र बढ़ाकर तीन अरब टन कार्बन का अवशोषण किया जाएगा जिसका लक्ष्य पहले ढाई अरब टन रखा गया था।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ग्लोबल वॉटर एजेंडा पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया में पानी की समस्या काफी बढ़ी है। ऐसे में पानी बचाने की दिशा में विश्वस्तर पर एक सेमिनार बुलाने की जरूरत है, जहां इस समस्या का हल निकाला जा सके। भारत ने पानी बचाने, पानी का सही इस्तेमाल करने की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने ग्रीन कवर (पेड़ों की संख्या) को बढ़ावा दिया है। इसी का परिणाम है कि भारत में वन क्षेत्र दशमलव आठ मिलियन हेक्टेयर बढ़ा है।
 
उन्होंने ने कहा कि दुनिया भर में लोग जलवायु परिवर्तन के मसले पर नकारात्मक सोच के साथ जी रहे हैं। इसी वजह से समुद्रों का जल स्तर बढ़ रहा है, बारिश-बाढ़ और तूफान का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। ऐसे में उन्हें सकारात्मक दिशा में एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मसले पर तीन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया है, इससे हमारी कोशिशों के बारे में दुनिया को पता लगता है। भारत जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और भूमि क्षरण के मसले पर दुनिया में कई कदम उठाने को तैयार है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय दोगुना करने की ओर बढ़ रही है, इसमें अलग-अलग तरीके से खेती सिखाई जा रही है। पानी की समस्या को लेकर हमने अलग मंत्रालय बनाया है ताकि सभी का हल किया जा सके। आने वाले दिनों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। हमने ही जैविक खाद को बढ़ावा दिया है। हम ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ की नीति पर काम कर रहे हैं। 
 
उन्होंने ऐलाना किया कि भारत आने वाले समय में बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने की ओर कदम बढ़ाएगा। भारत 21 मिलियन हेक्टेयर से लेकर २६ मिलियन हेक्टयर की बंजर भूमि को 2030 तक उपजाऊ करेगा। इस दौरान सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा जैसे सशक्त देश का साथ मिलने से हमारी कोशिशों को बल मिला है। 
 
इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने बढ़ती ग्‍लोबल वर्मिंग और प्रदूषण से निपटने के लिए ई-वाहनों को बढ़ावा दिया है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है और लोगों को भी जागरूक करने में लगी है। वहीं बाघों की संख्या का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया के 77 फीसदी बाघ केवल भारत में हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सरकार ने जल संरक्षण के लिए अलग से मंत्रालय का भी गठन किया है।
 
उल्लेखनीय है कि जन दुनिया को बढ़ते मरुस्थलीकरण से बचाने की मुहिम (संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन) के तहत अयोजित होने वाला यह 14वां सम्‍मेलन है। इस बार भारत इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इस सम्‍मेलन में अभी तक दुनिया भर के वैज्ञानिक अपने-अपने देश की समस्याएं और उससे निपटने को लेकर उठाए गए कदम को साझा कर चुके हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS