ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कल्याण सिंह ने 87 वर्ष की उम्र में फिर ली भाजपा की सदस्यता, राजनैतिक पारी पुन: करेंगे शुरू
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2019 3:40:15 PM
कल्याण सिंह ने 87 वर्ष की उम्र में फिर ली भाजपा की सदस्यता, राजनैतिक पारी पुन: करेंगे शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 87 साल के कल्याण अब फिर से राजनैतिक पारी शुरू कर भाजपा का कल्याण करेंगे। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

 
इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कल्याण सिंह के समर्थक मौजूद थे। राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
 
बता दें कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी छवि कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी व प्रखर वक्ता की है। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका अहम रही थी। जानने योग्य है कि कल्याण सिंह पांच साल पहले भाजपा की सदस्यता इसलिए छोड़ी थी क्योंकि वह राजस्थान के राज्यपाल बना दिए गए थे। राज्यपाल संवैधानिक पद है और उस पर बैठने वाला व्यक्ति किसी भी दल का सदस्य नहीं होना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS