ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ, मुख्यमंत्री गहलोत और उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी रहे मौजूद
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2019 2:54:52 PM
कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ, मुख्यमंत्री गहलोत और उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी रहे मौजूद

जयपुर। कलराज मिश्र आज राजस्थान के नए राज्यपाल पद की शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश एस.रविंद्र भट्ट ने मिश्र को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। नवनियुक्त राज्यपाल मिश्र ने हिंदी में शपथ ली। शपथ के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस कार्यक्रम में उनके साथ अनके राजनेता शामिल रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस शपथ समारोह में शिरकत की। 
 
इससे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज सुबह अपने दिन की शुरूआत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में दर्शन करके की। राज्यपाल कलराज मिश्र अपनी पत्नी सत्यवती मिश्रा के साथ गणेश जी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है। इसलिए साधारण गाडी लगाओ। मिश्र ने पुलिस दस्ता लगाने को भी मना किया।
 
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल आज खत्म हो गया है। उनके स्थान पर कलराज मिश्रा की नियुक्ति की जा रही है। कलराज मिश्रा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर नियुक्त थे। भाजपा के कार्यकाल में वह कई बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS