ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीज फायर, गांवों पर दागे मोर्टार, सेना का मुंहतोड़ जवाब
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2019 2:27:11 PM
जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीज फायर,  गांवों पर दागे मोर्टार, सेना का मुंहतोड़ जवाब

पुंछ। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ न आते हुए पिछले कुछ समय  से तकरीबन हर रोज़ जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह एक बार फिर पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर पर सुबह करीब पौने आठ बजे मोर्टार दागे गए और गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल इस गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
 
पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की सेना की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS