ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
गणेशोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई की जनता को दी मेट्रो कॉरिडोर की सौगात
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2019 1:18:38 PM
गणेशोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई की जनता को दी मेट्रो कॉरिडोर की सौगात

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणपति उत्सव के बीच मुंबई की जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 19 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसके अलावा मेट्रो का विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया।
 
इस दौरान ‘मेक इन इंडिया’ के निर्मित मेट्रो कोच का भी उद्धाटन किया। इसका निर्माण भारत अर्थ मूवर्स ने किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेट्रो में सफर किया।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने विले पार्ले स्थित लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर पहुंचे। वहां गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा की। प्रधानमंत्री शनिवार रात बेंगलुरु में इसरो सेंटर से राष्ट्र को संबोधित करने के बाद पूर्वाह्व मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS