राष्ट्रीय
शेहला रशीद के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2019 2:57:26 PMनई दिल्ली। जेएनयू की छात्रा और तथाकथित राजनीतिक कार्यकर्ता शेहला राशिद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शेहरा राशिद पर भारतीय सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप है।
शेहला राशिद ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, इन आरोपों को भारतीय सेना ने झूठा बताया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
शेहला ने अपने ट्वीटर हेंडल में दावा किया था कि सेना जम्मू-कश्मीर में लोगों के साथ जबरदस्ती कर रही है। शेहला ने लिखा था कि सेना लोगों के घरों में जबरदस्ती घुसकर घर में रहने वाले लड़कों को उठा रही है लेकिन उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त् करते हुए भारतीय सेना ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था।