ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चंद्रमा से चंद कदम दूर चंद्रयान-2, आज रात चांद पर उतरेगा 'विक्रम' लैंडर, देश ही नहीं दुनिया की इस पर निगाहें
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2019 12:11:01 PM
चंद्रमा से चंद कदम दूर चंद्रयान-2, आज रात चांद पर उतरेगा 'विक्रम' लैंडर, देश ही नहीं दुनिया की इस पर निगाहें

बेंगलुरु।  चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' आज देर रात और शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए तैयार है और यह क्षण इसरो के वैज्ञानिकों के लिए 'दिल की धड़कनों को थमा' देने वाला होगा। चंद्रयान-2 के चांद पर कदम रखने से पहले बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

 

चंद्रयान की लैंडिंग से पहले जहां देश भर के लोगों के उत्साह और चांद को पास से देखने की उत्सुकता है, वहीं इसरो में मौजूद लोगों के मन में फिक्र और उत्सुकता दोनों की भावनाएं एक साथ दिख रही हैं। 'सॉफ्ट लैंडिंग की घड़ी का सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य राष्ट्रों की निगाहें भी इस मिशन पर टिकी हैं। शनिवार तड़के चांद की सतह पर उतरने से 15 मिनट पहले इसकी रफ्तार को कम की जाएगी। इसके 10 मिनट 30 सेकेंड के बाद जब विक्रम 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा तो इसकी रफ्तार को 526 किलोमीटर प्रति घंटे पर किया जाएगा

 

चंद्रयान की लैंडिंग से पहले इस मिशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को एक अनौपचारिक बातचीत में कहा है यहां सब मौन साधे हैं। मैं भी चुप हूं। अब मिशन पूरा हो जाये, बस। शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कामयाबी को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। 

 

करीब एक दशक से पहले चंद्रयान-1 मिशन की कमान संभालने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने गुरुवार को कहा कि यह यादगार घटनाक्रम बनने जा रहा है और हम सभी इसे लेकर आशान्वित हैं। मुझे विश्वास है कि यह शत प्रतिशत सफल होगा। इसरो के एक और पूर्व चेयरमैन एएस किरण कुमार ने प्रस्तावित सॉफ्ट-लैंडिंग को बहुत महत्वपूर्ण अभियान बताया. चंद्रयान-1 के परियोजना निदेशक तथा मंगलयान मिशन के कार्यक्रम निदेशक ए अन्नादुरई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सॉफ्ट-लैंडिंग सफल होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए 70 छात्रों के साथ यहां मौजूद रहेंगे। कर्नाटक सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सितंबर को बेंगलुरु पहुंचेंगे और पीनया के पास इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमान नेटवर्क में सात सितंबर तड़के चंद्रयान की लैंडिंग को देखेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS