राष्ट्रीय
रूस दौरा समाप्त करने के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2019 11:00:02 AMनई दिल्ली। रूस के दूरवर्ती इलाके का सार्थक दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह स्वदेश लौट आए हैं। रूस के दो दिन के दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया।
रूस से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस व भारत और निकट आएंगे। मोदी ने रूस दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘धन्यवाद रूस, यह दौरा सफल रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत-रूस और निकट आएंगे। स्वागत एवं सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और लोगों का आभार।’
उल्लेखनीय है कि रूस दौरे के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच व्यापार एवं निवेश, तेल और परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष एवं समुद्री सम्पर्क मार्ग में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच इन विषयों के संबंधित कुल 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।