ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दिग्विजय का बयान निंदनीय और शर्मनाक, देश से माफी मांगें सोनिया गांधी: भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2019 5:06:31 PM
दिग्विजय का बयान निंदनीय और शर्मनाक, देश से माफी मांगें सोनिया गांधी: भाजपा

नई दिल्ली। आईएसआई से संबंध होने के आरोप को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। भाजपा ने उनके बयान को निंदनीय और शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिग्विजय सिंह के बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

 
भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास नवरत्न हैं। वे (दिग्विजय सिंह) कांग्रेस के नवरत्नों में से एक हैं, वे कोई साधारण नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नौ रत्न हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में लक्ष्मण रेखा लांध जाते हैं और अपने बयान से पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। कांग्रेस का प्रयास हमेशा यही रहा है कि कैसे हिन्दू मुस्लिम की सियासत की जाए।
 
पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नायक शांति दूत लगता है और भाजपा और उसके नेता जासूस लगते हैं। भाजपा हिन्दुस्तान की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उस राजनीतिक पार्टी का जो आज जनता-जर्नादन के आशीर्वाद के कारण हिन्दुस्तान की सत्ता में है, उस पर इस प्रकार के आरोप लगाना, अनर्गल बयानबाजी करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। भाजपा मांग करती है कि दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी माफी मांगें।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दिए एक बयान में कहा है कि भाजपा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी चंदा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और बजरंग दल आईएसआई के लिए काम करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए मुस्लिमों से अधिक आज गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS