ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
तेजी से बदल रहा है देश, न्‍यू इंडिया में भ्रष्‍टाचार की कोई जगह नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2019 3:46:02 PM
तेजी से बदल रहा है देश, न्‍यू इंडिया में भ्रष्‍टाचार की कोई जगह नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि नए भारत में 'सरनेम' (उपनाम) मायने नहीं रखता बल्कि अपना नाम बनाने की युवाओं की क्षमता मायने रखती है। पीएम मोदी आज मलयालम मनोरमा के एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि नए भारत में चीजें बेहतर के लिए बदल रही है और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। लोगों और संगठनों के बीच संवाद अवश्य होना चाहिए, भले ही उनके सोचने का तरीका कुछ भी हो।

 
पीएम द्वारा कही गई बातें 
•   नया भारत है जहां युवा का सरनेम मायने नहीं रखता, बल्कि अपना नाम बनाने की उसकी क्षमता मायने रखती है। यह नया भारत है जहां भ्रष्टाचार कोई विकल्प ही नहीं है।
•   लाइसेंस राज और परमिट राज की आर्थिक व्यवस्था लोगों की आकांक्षाओं में रूकावट का काम करती है लेकिन आज चीजें बेहतर के लिए बदल रही है।
•   हम विविधतापूर्ण स्टार्टअप इकोसिस्टम में न्यू इंडिया की भावना को देख रहे हैं।
•   वर्षों तक ऐसी संस्कृति को आगे बढ़ाया गया जहां आकांक्षा एक बुरा शब्द बन गया। सरनेम और संपर्क के आधार पर दरवाजे खुलते थे।
•   आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती थी कि आप 'ओल्ड ब्वायज क्लब' के सदस्य है या नहीं। बड़े शहर, बड़े संस्थान और बड़े परिवार...ये सभी मायने रखते थे।
•   आज स्थिति बदली है, हमारे युवा उद्यमिता की भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं और शानदार मंच सृजित कर रहे है। हम यह भाव खेल के क्षेत्र में भी देख रहे हैं।
•   भारत आज उन क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहा है जहां हम पहले मुश्किल से नजर आते थे। चाहे स्टार्टअप हो, खेल हो।
•   छोटे शहरों और गांव के युवा जो स्थापित परिवारों से नहीं आते, जिनके पास बड़ा बैंक बैलेंस नहीं है लेकिन उनके पास समर्पण और आकांक्षा है...वे अपनी आकांक्षाओं को उत्कृष्टता में बदल रहे हैं और भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। यह नये भारत की भावना है।
•   भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां इतनी अधिक संख्या में भाषाएं बोली जाती हैं।
•   आज वह सुझाव देना चाहते हैं कि क्या हम इन भाषाओं का उपयोग एकता के लिए नहीं कर सकते?क्या मीडिया सेतु का काम कर सकता है और अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों को करीब ला सकता है? यह इतना भी कठिन नहीं है जितना दिखता है।
•   आज लोग कहते हैं कि हम स्वच्छ भारत बनाकर रहेंगे। हम भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करके रहेंगे।
•   हम सुशासन को एक जन आंदोलन बना कर रहेंगे।
•   यह सब संभव हुआ है तो केवल दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS