ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पैरा ऐथलीट दीपा मलिक को मिला ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवार्ड, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2019 11:07:18 AM
पैरा ऐथलीट दीपा मलिक को मिला ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवार्ड, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से रियो पैरालिंपिक रजत पदक विजेता पैरा-एथलीट दीपा मलिक को सम्मानित किया। इस मौके पर हालांकि कुछ खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए, जिन्हें बाद में अवार्ड दिया जाएगा।

 
इस साल भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मन राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चुना है। बजरंग हालांकि इस समय रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इसलिए बाद में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
 
दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। वह 2012 में अर्जुन पुरस्कार और 2017 में पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा गुरुवार को द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी), द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन), अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी गई।
 
पैरा-एथलीट दीपा मलिक के अलावा राष्ट्रपति ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित) विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स) को प्रदान किया। जबकि द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम) से मर्जबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को दिया गया।
 
राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार-2019 से 19 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन), एस. भास्करन (बॉडीबिल्डिंग) और सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनश याहिया (एथलेटिक्स), रविंद्र जडेजा (क्रिकेटर), पूनम यादव (क्रिकेटर), फाउद मिर्जा (इक्वेस्टेरियन), गुरप्रीत सिंह सिंधू (फुटबॉल), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर सपोर्ट), सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो), अंजुम मोउडगिल (शूटिंग), हरमीत राजुल देशी (टेबल टेनिस), पूजा धानडा (कुश्ती), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा-एथलीट), प्रमोद भगत (पेरा-बैडमिंटन) को सम्मानित किया गया।
 
कोविंद ने ध्यानचंद अवॉर्ड से मैनुअल फ्रेडरिक्स (हॉकी), अरूप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नितिन कीर्तने (टेनिस) और सी. लालरेमसांगा (तीरंदाजी) को दिया गया।
 
तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से अपर्णा कुमार (भू साहस), स्वगीर्य दीपांकर घोष (भू साहस), मणिकंदन के. (भू साहस), प्रभात राजू कोली (जल साहस), रामेश्वर जांगड़ा (वायु साहस), वांगचुक शेरपा (जीवन पर्यन्त उपलब्धि) के लिए सम्मानित किया गया।
 
मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी-2019 पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को सम्मानित किया गया।
 
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन, गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और रॉयलसीमा विकास ट्रस्ट को सम्मानित किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS