ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
'मिशन फिट इंडिया' का प्रधानमंत्री मोदी ने किया आगाज, बोले- फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं, स्वस्थ जीवन की जरूरी शर्त
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2019 12:16:34 PM
'मिशन फिट इंडिया' का प्रधानमंत्री मोदी ने किया आगाज, बोले- फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं, स्वस्थ जीवन की जरूरी शर्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राजधानी दिल्ली में 'फिट इंडिया अभियान' की शुरुआत की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस अभियान को लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। पीएम मोदी ने फिट इंडिया अभियान के लिए खेल मंत्रालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।

 
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीते पांच सालों में भारतीय खेल जगत में काफी सुधार हुआ और आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं। पीएम ने कहा बैडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर दूसरे खेल हो, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं। उनका जीता मेडल, उनके तप और तपस्या का परिणाम तो है ही, ये नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का भी पैमाना है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स का सीधा नाता है फिटनेस से लेकिन आज जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार स्पोर्ट्स से भी आगे बढ़कर है। फिटनेस एक शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि आज के दिन हॉकी के जादूगर के रूप एक महान खिलाड़ी देश को मिला था। जिन्होंने अपनी हॉकी से दुनिया का दिल जीत लिया था। 
 
बदलते समय को एक उदाहरण से समझाते हुए मोदी ने कहा कि कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया। अब स्थिति यह है कि टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप (कदम) चले। उन्होंने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन के तौर-तरीकों का अभिन्न अंग रहा है लेकिन आज उसे ही लेकर समाज में उदासीनता आ गई है।
 
इससे पहले खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फिट इंडिया अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर फिट इंडिया अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देशभर से लोग पूरे मन और जोश के साथ इस अभियान से जुड़े हैं, मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं। उनकी कोशिशों से ही प्रधानमंत्री का 'देश को सशक्त और प्रगतिशील बनाने' का सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि हर भारतीय शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहे। 
 
कार्यक्रम की शुरुआत में फिटनेस को लेकर खेल से होने वाले फायदों को दर्शाते हुए एक वीडियो प्रस्तुति हुई। जिसमें कबड्डी, शतरंज, खो-खो, कुश्ती, गिल्ली-डंडा, तीरंदाज, क्रिकेट, जूडो, टेनिस, बैडमिंटन इत्यादि के साथ गरबा नृत्य के प्रभाव को समझाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल से जुड़ी हस्तियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
 
इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधान विकास मंत्री डॉ रमेश सिंह पोखरियाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अलावा खेल एवं फिल्म जगत की कई हस्तियां उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS