ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चांद के और करीब तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, इतिहास बनाने से बस कुछ कदम है दूर
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2019 2:12:17 PM
चांद के और करीब तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, इतिहास बनाने से बस कुछ कदम है दूर

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 ने बुधवार को सुबह 9.04 बजे चांद की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। इसी कक्षा में चंद्रयान-2 अगले 2 दिनों तक चांद का चक्कर लगाएगा। इसरो 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चांद की चौथी में और 1 सितम्बर को पांचवीं कक्षा में डालेगा। इसरो के मुताबिक अब चंद्रयान-2 चांद के चारों तरफ 179 किमी की एपोजी और 1412 किमी की पेरीजी में 2 दिनों तक चक्कर लगाएगा। 
 
इसके बाद 30 अगस्त को चांद की चौथी और 1 सितम्बर को पांचवीं कक्षा में डाला जाएगा। चंद्रयान-2 ने 22 अगस्त को सुबह 9:02 मिनट पर चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। इसरो वैज्ञानिकों ने इसी दिन चंद्रयान-2 की गति को 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर करीब 1.98 किमी प्रति सेकंड किया था, ताकि चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आकर चांद से न टकराने पाए।  
 
 
चंद्रयान-2 का अगला अहम कदम दो सितम्बर को होगा, जब लैंडर को ऑरबिटर से अलग किया जाएगा। तीन सितम्बर को लगभग तीन सेकंड की एक छोटी-सी प्रक्रिया होगी, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लैंडर के सभी सिस्टम सही काम कर रहे हैं। उसके बाद सात सितम्बर को फाइनल लैंडिंग की जाएगी। सात सितम्बर को सुबह 1:55 बजे लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सतह पर लैंड करेगा। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले लैंडर संबंधी दो कक्षीय प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाएगा। 
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 का सफर सोमवार को दिन के 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुआ था। चंद्रयान-2 ने 22 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पहली बार अपने एलआई4 कैमरे से पृथ्वी की तस्वीरें भेजीं थीं। इसके बाद चंद्रयान-2 ने पहली बार चांद की खूबसूरत तस्वीर भेजी। लैंडर विक्रम ने यह तस्वीर 2650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली थी। इस चित्र में मरे ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स की पहचान की गई। चंद्रयान-2 के कैमरे ने 26 अगस्त को चांद की कुछ और तस्वीरें भेजीं जो टेरेन मैपिंग कैमरा (टीएमसी -2) द्वारा चांद की सतह की लगभग 4375 किमी की ऊंचाई से ली गई थीं। इसरो के अनुसार इन तस्वीरों में जैक्सन, मच, कोरोलेव और मित्रा नामक स्थान दिखाई दिए हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS