राष्ट्रीय
पवन कपूर होंगे यूएई में भारत के अगले राजदूत, पिछले 3 साल से इजरायल में रहकर निभाई अहम भूमिका
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2019 12:57:58 PMनई दिल्ली। सरकार ने आज पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह 1990 कैडर के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी नवदीप सिंह पुरी की जगह स्थान लेंगे, जो अक्टूबर 2016 से यूएई में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे हैं।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। कपूर इससे पहले तीन साल तक इजराइल में भारत के राजदूत रहे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। 2010 से 2013 के बीच वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत थे। पवन कपूर अपने राजनयिक कैरियर में मॉस्को, लंदन और जिनेवा में भारतीय मिशन में कार्यरत रहे हैं।