राष्ट्रीय
कश्मीर के नौशहरा में बीएसएफ हैडक्वार्टर में धमाका, एएसआई और हैड कांस्टेबल घायल
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2019 4:33:37 PMराजौरी। नौशहरा में सीमा सुरक्षा बल के बटालियन मुख्यालय में जोरदार धमाके में दो लोग घायल हो गये। घायलों में एक एएसआई और हैडकांस्टेबल शामिल है। दोनों को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ मुख्यालय में सफाई के दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास हड़कंप मच गया। दो अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।