राष्ट्रीय
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का एम्स में निधन, लंबे समय से थे बीमार
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2019 12:50:43 PMनई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12:07 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।