ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र: भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, पांच घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2019 11:35:16 AM
महाराष्ट्र: भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, पांच घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी के शांति नगर इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत गिर गयी। जिसके मलबे में दबकर दो लोगों की जान चली गयी। इस हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी भी घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

 
भिवंडी के पिरानी पाडा, शांतिनगर नागांव में स्थित चार मंजिला इमारत में शुक्रवार रात दरार पड़ी, इसकी जानकारी संबंधित प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय  मुंबई महानगर पालिका (मनपा) कर्मी, फायर ब्रिगेड और पुलिस वहां पहुंची। इमारत में रहने वाले परिवारों को निकालने का काम शुरू किया गया। बचाव कार्य चल ही रहा था कि इमारत गिर गई। इमारत का एक हिस्सा बचाव दल पर भी गिरा, जिसमें एक कर्मचारी फायर ब्रिगेड का और एक मनपा कर्मी घायल हो गया।
 
इमारत में आठ परिवार रहता था। मलबे के नीचे दबे चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, मनपा कर्मचारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जाता है कि यह इमारत अनधिकृत है, जिसका निर्माण छह साल पहले हुआ था। मुन्नवर अंसारी नामक बिल्डर ने यह इमारत बनाई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS