ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2019 5:31:22 PM
मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी बधाई

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में आज पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनमोहन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है। निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद डॉ. सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 

 
माथुर ने इस अवसर डॉ. सिंह का निर्वाचन प्रमाण पत्र उनके द्वारा अधिकृत सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी को सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्यसभा की एक सीट के लिए डॉ. सिंह की ओर से चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए थे। इस चुनाव में एक ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गयी है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार, सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक रफीक खान, सहायक रिटर्निंग आफिसर महेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का चुना जाना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके ज्ञान और समृद्ध अनुभव से राजस्थान की जनता को बहुत लाभ होगा। राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के 24 जून को निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट का शेष कार्यकाल तीन अप्रैल 2024 तक है। 
 
उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह का राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना लगभग तय था। राज्य विधानसभा का संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है। विपक्षी भाजपा ने इस उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय किया था। विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं और उसे राष्ट्रीय लोकदल के एक, बसपा के छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों तथा 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त था। भाजपा के 72 विधायक हैं।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS