ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने संगीत वीडियो ‘वतन’ जारी किया
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2019 4:28:47 PM
स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने संगीत वीडियो ‘वतन’ जारी किया

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के थीम सॉन्ग 'वतन' का म्यूजिकल वीडियो लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह गीत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में जोश को ओर बढाएगा और नए रंग भरेगा। गीत के बोल हैं, मिट्टी का तेरी मिट के भी कर्ज़ा चुकाएंगे, मस्तक ये तेरा गर्व से ऊंचा उठाएंगे।

 
नए भारत को समर्पित इस गीत में केंद्र सरकार के कई अग्रणी कार्यक्रमो और पहलो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है। इसमें हाल ही में चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के पीछे केंद्र सरकार का दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता भी सम्मिलित हैं। गीत में सशस्त्र बलो के जवानो की वीरता और पराक्रम और शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई है।
 
गीत को प्रसिद्ध बालीवुड गायक जावेद अली ने गाया है और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। इसका संगीत दुष्यंत ने दिया है। इस विशेष गीत का निर्माण दूरदर्शन, प्रसार भारती ने किया है। इस गीत का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी केंद्रो द्वारा किया जाएगा। गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इसे दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कापीराइट मुक्त रखा गया है। इससे सभी एफएम स्टेशन, मनोरंजन और न्यूज चैनल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो पर इसका निशुल्क प्रयोग किया जा सकेगा।
 
गीत जारी करने के अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. ए सूर्यप्रकाश, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर,  दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू, दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक मंयक अग्रवाल, आकाशवाणी के महानिदेशक एफ शहरयार के साथ-साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS