ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया एम्स का दौरा, कहा- उपचार से जेटली की स्थिति में हो रहा सुधार
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2019 12:05:42 PM
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया एम्स का दौरा, कहा- उपचार से जेटली की स्थिति में हो रहा सुधार

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि उपचार से जेटली की स्थिति में क्रमशः सुधार हो रहा है।

 
बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल जेटली की हालत स्थिर है।
 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, 'आज सुबह एम्स जाकर डॉक्टरों से अरुण जेटली का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि जेटली की हालत स्थिर है और उपचार से लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई भाजपा नेताओं ने जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS