ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए, इन्हें मिली कमान
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2019 4:06:15 PM
भाजपा ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए, इन्हें मिली कमान

नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू करते हुए इन तीनों ही राज्यों में चुनाव प्रभारी और चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त कर दिेए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन तीनों राज्यों के लिए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

 
कांग्रेस जहां अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष को लेकर पसोपेश में है, वहीं भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी औऱ नित्यानंद राय को चुनाव सहप्रभारी बनाया गया है। जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू प्रदेश संगठन प्रभारी और तरुण चुघ सह प्रभारी के रुप में कार्यरत रहेंगे।
 
भाजपा अध्यक्ष ने नई नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नरेन्द्र सिंह तोमर  को चुनाव प्रभारी औऱ भूपेन्द्र सिंह (मंत्री, उत्तर प्रदेश) को चुनाव सह प्रभारी बनाया है। वहीं. राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन हरियाणा संगठन प्रभारी के रुप में बने रहेंगे।
 
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर को  चुनाव प्रभारी और नंद किशोर यादव (मंत्री, बिहार सरकार) को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।
 
भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को भी सह प्रभारी बनाया गया है।  राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय प्रदेश संगठन प्रभारी के पद पर बनी रहेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS