ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थिति, कठुआ और सांबा में खुले स्कूल, बाजार भी बहाल
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2019 11:50:09 AM
जम्मू/कश्मीर: धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थिति, कठुआ और सांबा में खुले स्कूल, बाजार भी बहाल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद प्रदेश में धारा 144 लगा दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद कर दी गईं थीं। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। जम्मू के कठुआ और सांबा में आज यानी शुक्रवार को स्कूल खुले। इसके अलावा जम्मू रीजन के आठ जिलों में अभी भी स्कूल बंद है। इसके अलावा उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ में आज दुकानें भी खुलीं।

 
इन जिलों में स्थिति सामान्य है। लोग अपने काम में व्यस्त हैं। यातायात की सेवा भी बहाल कर दी गई है। प्राइवेट और सरकारी वाहन सड़कों पर दिख रहे हैं। मोबाइल और इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है।
 
ईद से पहले यह आखिरी शुक्रवार है। इसको लेकर प्रशासन ने एहतियातन इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, जैसे-जैसे स्थिति सुधरेगी, बाकी जिलों में भी पांबदियों पर ढील दी जाएगी।
 
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में जमीनी हकीकत का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां लोगों ने उन्हें हाथों-हाथा लिया। डोभाल ने भी आम जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए राह चलते ही उनके साथ बिरयानी का लुत्फ उठाया। इस दौरान डोभाल ने आम लोगों से बातचीत भी की। जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS